skip to main
|
skip to sidebar
Friday, August 27, 2010
नाव
कागज़ के टुकड़े को
करीने से
आकार देकर
बहा दी थी
नाव
बारिश के पानी में..
कुछ दूर चली
लड़खड़ाई..
डूबी
और
खो गई
लुग्दी बन कर....
.
.
.
आज भी
बारिश में
मुझे
याद आती है वो
नाव!!
Tuesday, August 24, 2010
गुमनाम...
चन्द शब्द मिले
बिखरे हुए
कहते हैं
कोई कविता बुन रहा था
बेतरतीब
सो बिखर गये..
मैने चुन लिया
और
एक तागे में गूथा उन्हें..
लोग कहते हैं..
कविता रच दी है मैने!
वो कवि कौन था
जो बिखेर गया
इन शब्दों को...
गुमनाम!!
Wednesday, August 18, 2010
क्रूर-क्रूर-क्रूर!!!
कार
का
भर्राता
हार्न
कटे
सर
की
गुड़िया
लाठी
टेक
चलता
लाचार
बाप
टकटकी
लगाये
माँ
की
आँख
भाई
की
सूनी
कलाई
माथे
का
सिन्दुर
पौंछती
शहीद
की
बेवा
अशिक्षित
बाल
मजदूर
दादी
की
थमती
सांस
दवा
की
दुकान
लंगर
में
बंटता
प्रसाद
दारु
पिया
बेसुध
पति
माँ
की
नीलामी
देश
की
संसद
भट्टी
में
पिधलता
लाल
लोहा
..
मैं
मजबूर
खुद
से
दूर
चकनाचूर
!!!
मेरी
सोच
क्रूर
-
क्रूर
-
क्रूर
!!!
Saturday, August 14, 2010
सन ४७ से
धुनी कपास की बनी
पोनी को चरखे पर कात
बनाई थी खादी की
एक सफेद चादर
कुछ चूहे मिलकर
कुतरते रहे रात दिन
उसे सन ४७ से
और आज
छोटी छोटी कतरनों का ढेर
लगने लगा है जैसे
कच्ची कपास
उसे धुनना होगा
एक नई चादर
फिर से बुनना होगा.
*
-स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनायें-
Sunday, July 18, 2010
पतन
एक बार
बस
एक बार
कुछ ढीला
छोड़ दिया था
खुद को..
गिरी......
और फिर
पतन
की
कोई सीमा न रही!!!
Sunday, July 4, 2010
भ्रूण हत्या!!
नहीं चाहिये मुझे
तुम्हारी बराबरी का दर्जा
नहीं चाहिये मुझे
कोई सम्मान
नहीं चाहिये मुझे
रुपया पैसा...
मगर
मुझे इन सब के बदले
बस
और केवल
बस
जीने का अधिकार दे दो!!
मुझे मेरा परिवार दे दो!!
Monday, December 7, 2009
एक रिक्तता
-------/--------
टूटा
जो यह
विश्वास का धागा..
फिर जुड़ेगा नहीं..
और
एक रिक्तता
सालती रहेगी जीवन भर....
तुम्हें भी
और
मुझे भी!!!
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)
About Me
साधवी
मैं की तलाश में अब तक भटक रही हूँ.
View my complete profile
Blog Archive
▼
2010
(8)
▼
September
(2)
कुछ भी नया नहीं
नींव
►
August
(4)
►
July
(2)
►
2009
(4)
►
December
(1)
►
October
(1)
►
September
(1)
►
January
(1)
►
2008
(17)
►
October
(1)
►
September
(2)
►
August
(5)
►
July
(3)
►
June
(1)
►
May
(2)
►
April
(1)
►
February
(2)
►
2007
(6)
►
October
(2)
►
June
(4)